कूनों के खुले जंगल में अब 16 चीता, बोत्सवाना की दो और मादा चीता को छोडा

WhatsApp Channel Join Now
कूनों के खुले जंगल में अब 16 चीता, बोत्सवाना की दो और मादा चीता को छोडा


श्योपुर, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। चीता परियोजना के तहत शुक्रवार को बोत्सवाना की दो मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही, कुनो के जंगल में अब खुले तौर पर विचरण करने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, इन दोनों मादा चीतों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जंगल में छोड़ा गया। इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए एडवांस रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम और विशेष फील्ड टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह ढल रहे हैं। कुनो नेशनल पार्क में अफ्रीकी चीतों को बसाने की परियोजना लगातार आगे बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सफल मॉनिटरिंग और अनुकूल वातावरण के चलते कुनो में चीता पुनर्स्थापन परियोजना को मजबूती मिल रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में और चीते भी खुले जंगल में सफलतापूर्वक विचरण करते नजर आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव

Share this story