मंदसौर : शॉटगन शूटिंग में मंदसौर के केनेथ ग्रैंडी का चयन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर : शॉटगन शूटिंग में मंदसौर के केनेथ ग्रैंडी का चयन


मंदसौर, 30 सितंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर के शॉटगन खिलाड़ी केनेथ ग्रैंडी, पुत्र स्टैनली ग्रैंडी का मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी भोपाल के लिए चयन हुआ है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च में अपने प्रदर्शन के आधार पर केनेथ ने यह उपलब्धि हासिल की है।

प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने इस टैलेंट सर्च में हिस्सा लिया था। इसमें मंदसौर के केनेथ ग्रैंडी ने शॉटगन शूटिंग में अपने प्रदर्शन से प्रतिभा का परिचय दिया और चयन हासिल किया। उनके चयन से मंदसौर के खेल प्रेमियों और परिवार में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि केनेथ के पिता स्टैनली ग्रैंडी भी राष्ट्रीय स्तर के राइफल और शॉटगन खिलाड़ी रहे हैं। इसके साथ ही वे आईएसएसएफ से प्रमाणित शूटिंग कोच हैं। खेल से जुड़े परिवार में मिले मार्गदर्शन के बीच केनेथ ने शॉटगन शूटिंग में अपनी पहचान बनाई है।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story