कटनी: सड़क हादसे में नागपुर के परिवार के दो लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल मैहर
कटनी, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से लगे मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र मे नेशनल हाईवे पर नागपुर से मैहर शारदा माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार का अमदरा समीप मंगलवार को दोपहर 3 बजे सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की अचानक नींद लगी तभी चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए व दो लोगों की मौत मौके पर हो गयी । घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल कटनी लाया गया है, जहा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार घायलों में रामदास डोंगरे (60), नागपुर, सारिका विसेंन (28) वर्ष (सारंग) टाटा पंच से थे। नेहा डोंगरे (25), पति निखिल सत्यभामा रामदास जी डोंगरे (60), विहान रमधम (4) माह का है। यह जानकारी दुर्घटना में घायल और कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती रामदास डोंगरे ने दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश चतुर्वेदी

