उज्जैनः महाकाल मंदिर में कांवडिय़ों का हंगामा, एफआयआर दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः महाकाल मंदिर में कांवडिय़ों का हंगामा, एफआयआर दर्ज


उज्जैन, 26 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बुधवार को महाकाल मंदिर में कांवडिय़ों के एक समुह की नंदी हाल में घुसने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़ंत हो गई। मौके पर कावडिय़ों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच बेरीकेड्स गिरे ओर कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए,जिनमें दो को अधिक चोंट लगी। वहीं एक सुरक्षाकर्मी के साथ कथित मारपीट भी हुई।

घटना का वीडियो महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जारी किया गया ओर चेताया गया कि इसप्रकार की अव्यवस्था करनेवाले तत्वों के खिलाफ मंदिर समिति कठोर कार्यवाही करेगी। एक सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर महाकाल पुलिस थाना ने इंदौर निवासी सचिन मराठा और 30 से 40 कावडिय़ों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी डाक कांवड़ लेकर उज्जैन पहुंचे थे। ये नंदी हाल की ओर बढऩे की कोशिश करने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। इस बीच इनके बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। बेरीकेड्स और दान पेटियां इधर उधर कर दी गई। घायल सुरक्षाकर्मियों का उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story