अशोकनगर: कामाख्या तीर्थ यात्रियों का स्टेशन पर अपर कलेक्टर ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर: कामाख्या तीर्थ यात्रियों का स्टेशन पर अपर कलेक्टर ने किया स्वागत


अशोकनगर: कामाख्या तीर्थ यात्रियों का स्टेशन पर अपर कलेक्टर ने किया स्वागत


अशोकनगर, 3 दिसम्बर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर से कामाख्या तीर्थदर्शन यात्रा हेतु बुधवार को ट्रेन रवाना हुई। अपर कलेक्टर देवकी नन्दन सिंह ने सभी यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कामाख्या तीर्थयात्रा हेतु जिले से चयनित 250 तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कामाख्या तीर्थयात्रा यात्रियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। यात्रा मंगलमय हो, कामाख्या माता की कृपा सदैव बनी रहे और वे सकुशल लौटकर अपने परिवार व समाज की सेवा में पुन: जुटें। कामाख्या तीर्थयात्रा हेतु विशेष ट्रेन 8 दिसम्बर को अशोकनगर वापस आयेगी। रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोद उन्नीतान, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story