अशोकनगर: न्यायमूर्ति अहलुवालिया 7 फरवरी को करेंगे लॉ पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर: न्यायमूर्ति अहलुवालिया 7 फरवरी को करेंगे लॉ पुस्तक का विमोचन


अशोकनगर, 05 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया आगामी 7 फरवरी को यहां कानून संबंधी पुस्तक का विमोचन करेंगे।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर साहू ने गुरुवार को बताया कि न्यायाधिपति न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया, जिला अभिभाषक संघ के सदस्य विभोर कुमार साहू द्वारा लिखी गई पुस्तक का शनिवार दोपहर विमोचन करेंगे।

इस अवसर पर सतीश चन्द्र शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अरविन्द सक्सैना पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर उपस्थित रहेंगे। जानकारी में बताया गया कि इस अवसर पर द रॉयल कस्तूरी गार्डन में अतिथियों के द्वारा अभिभाषक संघ के अति वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story