कूड़े के ढेर से खेल के मैदान तक,जबलपुर नगर निगम का 'स्वच्छ' चमत्कार

WhatsApp Channel Join Now
कूड़े के ढेर से खेल के मैदान तक,जबलपुर नगर निगम का 'स्वच्छ' चमत्कार


जबलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। जबलपुर में स्वच्छता का एक ऐसा कदम उठा है कि हर कोई दंग रह गया,महापौर और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। जिसे लोग कूड़े की गंदगी समझते थे, वहां आज चौके-छक्के लग रहे हैं।

रविवार को राइट टाउन स्थित हवा महल के सामने की पुरानी कंजरवेंसी को मात्र 10 घंटों के रिकॉर्ड समय में पूरी तरह साफ कर सुंदर प्लेग्राउंड बना दिया गया। बदबू और कचरे से घिरे रहने वाले इस क्षेत्र को अब बच्चों के खेलने और सामुदायिक मेल-मिलाप की जगह में तब्दील कर दिया गया है। इस बदलाव का जश्न स्थानीय लोगों ने अनूठे अंदाज में मनाया। वहां बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई और स्थानीय निवासियों ने इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के फाइनल मैच का भरपूर आनंद लिया।

खुद निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार और उनकी पूरी स्वच्छता टीम इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। टीम के इस जज्बे को देखकर स्थानीय निवासियों ने उसे सराहा है। निगमायुक्त ने कहा कि यह केवल सफाई का अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एक बड़ा नवाचार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story