जबलपुरः अवैध कॉलोनाइजरों पर नगर निगम की कार्रवाई, 1.50 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः अवैध कॉलोनाइजरों पर नगर निगम की कार्रवाई, 1.50 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि कराई गई मुक्त


जबलपुर, 21 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के सुनियोजित विकास और आम नागरिकों को अवैध प्लॉटिंग व धोखाधड़ी से बचाने के लिए प्रभावी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा कटंगी बायपास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1.50 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को सुरक्षित कराया गया।

कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 72 दादा ठनठन पाल वार्ड अंतर्गत मटर मण्डी के सामने, नन्दनी, कटंगी बायपास क्षेत्र में खसरा नंबर 366 एवं 367, रकबा 1.1800 हेक्टेयर पर बिना वैध अनुमति के विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी के निर्माण को हटाया गया।

उन्होंने बताया कि कॉलोनी के पहुंच मार्ग के रूप में उपयोग की जा रही शासकीय भूमि खसरा नं. 370/1, रकबा लगभग 650 वर्ग मीटर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक व वैधानिक जवाब न मिलने पर सक्षम स्वीकृति के बाद यह सुधारात्मक कदम उठाया गया। कार्रवाई स्थल पर कॉलोनी सेल प्रभारी दुबे के साथ नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की पूरी टीम उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story