राजगढ़ः जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री पंवार होंगे मुख्य अतिथि

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर राज्यमंत्री पंवार होंगे मुख्य अतिथि


राजगढ़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राजगढ़ जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 01 नवंबर को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में शुरू होगा। समारोह में प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

स्थापना दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। समारोह में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के महत्व और प्रदेश की विकास यात्रा को याद किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल प्रदेशभर में स्थापना दिवस मनाया जाता है। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story