जेडीए के दीपावली मिलन समारोह में परिवार भाव से शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए के दीपावली मिलन समारोह में परिवार भाव से शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी


जबलपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पावन पर्व पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बुधवार दीपावली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साह और आत्मीयता के साथ परिवार भाव से शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं। यह पहला अवसर था कि प्राधिकरण में इस तरह का कार्यक्रम अधिकारिओ कर्मचारीयों के परिवार जनों के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सनातन परंपरा में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान और उत्सव मनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, सौहार्द और परिवार के साथ जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

तत्पश्चात ख्यातिलब्घ भजन प्रवाहक पंडित रवि शुक्ला ने अपने भजनों एवं गीतों से इस मिलन समारोह को अस्मरणीय बना दिया। दीपावली मिलन समारोह ने जेडीए परिवार के सदस्यों को औपचारिक कार्यव्यवस्था से अलग आत्मीयता के साथ मिलने, संवाद करने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान किया। समारोह में उत्साहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775558 Articles

Share this story