राजगढ़ः जनविश्वास अभियान की समीक्षा में कलेक्टर सख्त,लापरवाही पर वेतन काटने और निलंबन के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः जनविश्वास अभियान की समीक्षा में कलेक्टर सख्त,लापरवाही पर वेतन काटने और निलंबन के निर्देश


राजगढ़, 17 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को सुठालिया में होने जा रहे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के आगामी आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में शिकायतों के लंबित रहने और विभागीय कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सार्थक अटेंडेंस की समीक्षा करते हुए सभी पटवारी, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को सार्थक ऐप से अनिवार्य ई-अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश दिए। खराब प्रदर्शन पर जल संसाधन विभाग को पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर वेतन काटने के निर्देश संबल, जननी सुरक्षा, पीएम किसान सम्मान निधि, लाड़ली लक्ष्मी और बाल आशीर्वाद योजना की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन में खराब प्रदर्शन पर पशु चिकित्सा विभाग के शिकायत संबंधी कार्य देखने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। टीएल बैठक में अनुपस्थित कोषालय अधिकारी और उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। आवास योजना की होगी व्यक्तिगत मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और लंबित प्रकरणों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। अमरगढ़ में खराब प्रदर्शन पर रीडर को निलंबित करने और पीठासीन अधिकारी बदलने के निर्देश दिए गए। राजस्व प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा। आधार पेंडेंसी भी प्राथमिकता से खत्म करने के निर्देश दिए। उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों ने ऋण लेकर उद्यम स्थापित किया या नहीं, इसकी विभागवार रिपोर्ट अगली टीएल बैठक में मांगी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एनालॉग पनीर की जब्ती का एक भी प्रकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में संत रविदास जयंती की कलश यात्रा, पेट्रोल पंपों की शिकायतों, छात्रावास, आंगनवाड़ी और विद्यालयों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story