जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेगा छिंदवाड़ा

WhatsApp Channel Join Now
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेगा छिंदवाड़ा


जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेगा छिंदवाड़ा


जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेगा छिंदवाड़ा


छिंदवाड़ा, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगेगा।जिला गौली समाज संपूर्ण जिले में भव्य आयोजन करेगा। गौली समाज के जिलाध्यक्ष विनोद यदुवंशी के प्रयास और उनकी सक्रियता के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहेगी।

गौली समाज के जिलाध्यक्ष विनोद यदुवंशी ने गुरुवार को बताया कि गौली समाज का भव्य मंदिर जुन्नारदेव विशाला की पहली पायरी में है जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाएगा।इसी के साथ जिला मुख्यालय में भी भव्य आयोजन होगा। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष जिलेवासियों के लिए बेहद यादगार रहेगा।

जिला गौली समाज इस पवन अवसर को और भी यादगार और भव्य बनाने के लिए लगातार तैयारी में जुटा है। मंदिरों के साथ 4 सितंबर को पुलिस ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने स्थित ग्राउंड में पहुंचेगी वहाँ भजन, संगीत और कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा।वृंदावन के माधवास रॉक बैंड की धुन से छिंदवाड़ा गुंजायमान होगा।साथ ही प्रस्तुति देने वाले मंडलो को पुरस्कार मिलेंगे।

पत्रकारवार्ता में जिला गौली समाज के अध्यक्ष विनोद यदुवंशी, महामंत्री संतकुमार यदुवंशी, जिला सचिव दीनदयाल यदुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत यदुवंशी, जिला संगठन मंत्री बंटी बाबा, छिंदवाड़ा क्षेत्रीय पट्टी अध्यक्ष चंपा पटेल सहित सामाजिक पदाधिकारी वी कृष्ण प्रेमी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story