श्योपुरः जनसुनवाई के बाद जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत के बाद बबाल, शहर के जय स्तम्भ चौक पर पांच घंटे प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
श्योपुरः जनसुनवाई के बाद जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत के बाद बबाल, शहर के जय स्तम्भ चौक पर पांच घंटे प्रदर्शन


श्योपुर, 27 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के गेट पर जहर खाकर जान देने वाले मृतक देवेंद्र गोयल की मौत के बाद बुधवार को नगर का माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ नजर आया। पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरे अग्रवाल समाज के लोगों ने बाजार बंद करते हुए नगर के जय स्तंभ चौक पर मृतक के परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे परिजन और समाज के लोगों ने शव लेकर नगर के जय स्तंभ पर टेंट लगाकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर चार थानों के पुलिस बल सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। जय स्तंभ पर प्रदर्शन के दौरान मृतक की बेटी ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए बस उनके पिता उन्हें लौटा दो।

धरने पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, मौके पर दी 2 लाख की सहायता

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कलेक्टर शीला दाहिमा और एसपी सुधीर अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार और समाज के लोगों से चर्चा की। कलेक्टर द्वारा पीड़ित परिवार को दो लाख रूपये की अर्थी मदद मौके पर ही दी गई। साथ पीड़ित परिवार के एक बेटे को नौकरी का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। इसी दौरान अग्रवाल समाज ने पीड़ित परिवार को 11 लाख रूपये देने की घोषणा की।

इन मांगों की प्रमुखता से मांग

- मृतक ओ अनसुना करने वाली संबंधित तहसीलदार के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।

-पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता (मुआवजा) दी जाए।

-परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव

Share this story