राजगढ़ः जगात चौक मण्डलम में पं. पुष्पेन्द्र पाराशर बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः जगात चौक मण्डलम में पं. पुष्पेन्द्र पाराशर बने अध्यक्ष


राजगढ़, 09 अप्रैल(हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा पर राजगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह ने गुरुवार को ब्यावरा शहर के अंतर्गत जगात चौक मण्डलम में पं. पुष्पेन्द्र पाराशर को अध्यक्ष नियुक्त किया है।

युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन देते हुए की गई इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। पं. पुष्पेन्द्र पाराशर को अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक रामचंद्रदांगी ,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे सहित वरिष्ठ नेताओं और युवा साथियों ने बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि पं. पाराशर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और क्षेत्र के युवाओं को जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story