ग्वालियरः गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में दूषित मध्यान्ह भोजन की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में दूषित मध्यान्ह भोजन की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश


ग्वालियर, 02 दिसम्बर (हि.स.)। विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन मिले, इसके लिये शासन कटिबद्ध है। जिले में मध्यान्ह भोजन वितरण की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। जिले के गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में दूषित मध्यान्ह भोजन के संबंध में शिकायत मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने मंगलवार को जिला स्तरीय दल गठित कर सत्यता की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने बताया है कि प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में दूषित मध्यान्ह भोजन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर जाँच दल गठित कर जाँच कराई जा रही है। जाँच रिपोर्ट में कोई भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिला स्तरीय जाँच दल द्वारा गोकुलपुर प्राथमिक विद्यालय में पहुँचकर जाँच प्रारंभ कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story