राजगढ़ःनिर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक
राजगढ़, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की पीटी कॉलोनी में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीटी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान रोहान पुत्र हनीफ खां हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, जांच जारी युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

