राजगढ़ः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-ऑटो को मारी टक्कर, महिला-बालिका सहित तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-ऑटो को मारी टक्कर, महिला-बालिका सहित तीन घायल


राजगढ़, 07 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में राजगढ़ रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से एक इलेक्ट्रिक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती बुधवार रात, पीपलबे आश्रम निवासी अमृतलाल मेवाड़े अपने परिवार और परिचितों के साथ इलेक्ट्रिक ऑटो से ब्यावरा से गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे में सुनीताबाई (30)पत्नी अमृतलाल मेवाड़े, उनकी बेटी अनिता (9) और देवराज (28)पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत निवासी पीपलबेआश्रम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं ऑटो चालक अमृतलाल और उसके दो छोटे बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story