राजगढ़ः स्टेयरिंग फेल होने से पिकअप वाहन नाले में पलटा, 9 लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः स्टेयरिंग फेल होने से पिकअप वाहन नाले में पलटा, 9 लोग घायल


राजगढ़, 18 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ग्राम पानिया बाइपास रोड पर पार्वती धाम कॉलोनी के पास भैंस लेकर जा रही पिकअप की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और नाले में पलट गया। हादसे में पिकअप चालक सहित 9 लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कालीपीठ थाना क्षेत्र के तीन- चार गांवों के लोग मंगलवार को पचोर पशु हाट बाजार में भैंस खरीदने-बेचने पहुंचे थे। बाजार से लौटते समय पिकअप क्रमांक एमपी 08 सीए 3687 पानिया बाइपास रोड पर पार्वती धाम कॉलोनी के पास पहुंची। इसी दौरान वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप सड़क से नीचे उतरकर नाले में जा गिरी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक विजय पुत्र मोहरसिंह तंवर, नाथूलाल पुत्र रतिराम, नाथूराम पुत्र रमेश तंवर निवासी राकल्या, राधेश्याम पुत्र गणपत, हजारीलाल पुत्र रतिराम, मांगीलाल पुत्र जगन्नाथ तंवर निवासी भवानीपुरा, रमेश पुत्र पांचूलाल तंवर निवासी कोयला, विजय पुत्र नाथूलाल तंवर निवासी ताजपुरिया और गोवर्धन पुत्र रामलाल तंवर निवासी किशनपुरिया को राजगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पिकअप को नाले से बाहर निकलवाया। वाहन में दो भैंसें भी थीं, जो हादसे में चोटिल हुई हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story