इंदौरः मंत्री सिलावट ने की निर्माणाधीन फ्लायओवर और अंडरपास के कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः मंत्री सिलावट ने की निर्माणाधीन फ्लायओवर और अंडरपास के कार्यों की समीक्षा


इंदौर, 25 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को इंदौर के सांवेर स्थित अपने निज निवास कार्यालय पर एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन अर्जुन बरोदा, झलारिया, एमआर-10 और रालामंडल फ्लायओवर और अंडरपास के विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने बताया कि अर्जुन बरोदा पर 1 किलोमीटर 6 लेन सड़क 60 मीटर के अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है और लाईट, रोड मार्किंग इत्यादि का कार्य अतिशीघ्र समाप्त कर इसे टेस्टिंग के लिए चालू कर दिया जायेगा। इसी प्रकार झलारिया और एमआर-10 पर निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसका कार्य बारिश के पूर्व समाप्त कर आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। यह सभी फ्लायओवर और अंडरपास का निर्माण अतिशीघ्र होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरीजी के द्वारा लोकार्पण कराया जाएगा।

मंत्री सिलावट ने बायपास पर लम्बा जाम लगने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सर्विस रोड और स्ट्रीट लाईट बंद से होने ग्रामीण और शहरी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, जिसका निराकरण जल्दी करें और सर्विस रोड आदि का निर्माण भी अतिशीघ्र करें। इस अवसर पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रवि वाजपेई मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story