इंदौरः डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल

WhatsApp Channel Join Now
इंदौरः डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को पहुँचाया अस्पताल


भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में थाना राऊ क्षेत्र में सोमवार को डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार को भोपाल स्थित डायल-112 के राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना राऊ क्षेत्र अंतर्गत कैंट रोड, रंगवासा फाटा के पास एक कार द्वारा टक्कर मारने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक जितेंद्र असके एवं पायलट आकाश चौहान ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए एफआरव्ही-10 वाहन से जिला अस्पताल, इंदौर पहुँचाया। डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीयता से घायल युवक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story