इंदौरः रोजगार मेले में 187 युवाओं का नौकरी के लिये हुआ चयन
इंदौर, 01 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार आवेदकों को एक छत के नीचे रोजगार और स्वरोजगार देने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा प्रधानमंत्री अटल बिहारी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सोमवार युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय रोजगार मेले (युवा संगम) का आयोजन किया गया। युवा संगम कार्यक्रम में कुल 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 187 युवाओं का चयन विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति के लिये किया।
रोजगार उप संचालक पीएस मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में कुल 304 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इनमें 72 युवतियां तथा 232 युवा शामिल है। युवक व युवतियों का प्रारंभिक रूप से चयन फार्मासिस्ट.एचआर,सेल्स एक्जीकेटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर आपरेटर आदि पदों के लिए किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

