मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस की दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 24 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा, दुर्गम परिस्थितियों में कर्तव्यपालन और राष्ट्र की सेवा के प्रति भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों का साहस, समर्पण एवं अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र की सुरक्षा में सक्रिय योगदान के लिए पूरे बल का अभिनंदन किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story