पश्चिम मध्य रेल ने जनवरी माह में टिकट चैकिंग से 08 करोड़ 94 लाख का राजस्व प्राप्त
जबलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेल द्वारा रविवार को बताया गया कि तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल 01 लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 94 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।
बताया गया है कि मुख्यालय सीसीएम स्क्वाड द्वारा मुख्यालय के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 03 हजार प्रकरण से रेलवे ने 17 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
जबलपुर मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 59 हजार प्रकरण से रेलवे ने 03 करोड़ 96 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।।
कोटा मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 30 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 09 लाख रूपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।
प्राप्त राजस्व इसी माह में पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 07 करोड़ 39 लाख रूपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

