इंदौरः बढ़ती ठंड के चलते सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल

इंदौरः बढ़ती ठंड के चलते सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल


इन्दौर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां लगातार तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिले में कक्षा 12वीं तक स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, इन्दौर जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई.,आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन शीतऋतु एवं तापमान में आई लगातार गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक प्रातः 8.30 बजे या उसके पश्चात से किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story