मप्रः मंत्री राजपूत रविवार को करेंगे विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मंत्री राजपूत रविवार को करेंगे विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ


भोपाल, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रविवार, 15 मार्च को दोपहर 1 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।साथ ही राज्य स्तरीय उपभोक्ता प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story