उज्जैनः कार को बचाने में शिप्रा के बड़े पुल पर रेलिंग से टकराई फायर ब्रिगेड

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः कार को बचाने में शिप्रा के बड़े पुल पर रेलिंग से टकराई फायर ब्रिगेड


उज्जैन, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी तट पर स्थित बड़े पुल पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुल की सड़क से उतरकर सीधा रेलिंग से जा टकराई। गाड़ी गिरते-गिरते बची, जिससे चालक सहित अन्य कर्मचारियों की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड का चालक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान गाड़ी रेलिंग से टकरा गई और पुल के किनारे पर लटक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सुरक्षित रूप से सड़क पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गाड़ी को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story