अनूपपुर: अर्नब चक्रवात का असर: दो इंच से ज्यादा बारिश, धान और रबी फसलों की चिंता

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: अर्नब चक्रवात का असर: दो इंच से ज्यादा बारिश, धान और रबी फसलों की चिंता


अनूपपुर: अर्नब चक्रवात का असर: दो इंच से ज्यादा बारिश, धान और रबी फसलों की चिंता


अनूपपुर: अर्नब चक्रवात का असर: दो इंच से ज्यादा बारिश, धान और रबी फसलों की चिंता


अनूपपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अर्नब चक्रवात के असर से दो दिनों में दो इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम से जारी बारिश शुक्रवार सुबह थमी, लेकिन शाम को कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हैं और रात में तेज बारिश की आशंका है। किसानों को धान और रबी फसलों की चिंता बनी हैं।

रुक रुक बारिश

जिला मुख्यालय अनूपपुर, जैतहरी, बदरा, राजेंद्रग्राम, कोतमा, भालूमाड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। अनूपपुर, कोतमा, बिजुरी, जैतहरी, पुष्पराजगढ़, अमरकंटक और बेनीबारी में करीब सामान्य बारिश दर्ज की गई। अमरकंटक के पहाड़ी इलाके, जंगलों, सड़कों और घाटियों में दिनभर धुंध छाई रही। रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। कुछ जगह कोहरे के कारण दूर तक देखना मुश्किल हुआ।

किसानों का कहना है कि तेज हवाओं से कुछ जगह धान की फसल जमीन पर गिर गई है। इससे फसल को नुकसान होने की आशंका है। ज्यादा बारिश से मटर, चना, अलसी और सरसों की बुआई में देरी हो सकती है।

किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं - कृषि उपसंचालक

कृषि उपसंचालक अनुराग पटेल ने कहा कि अब तक हुई बारिश से किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि देर से पकने वाली धान की फसल में बालियां आने के लिए यह बारिश फायदेमंद होगी। कट चुकी धान की फसल खेतों में पड़ी है, तो उसे भी अभी नुकसान नहीं है।

पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही, तो नुकसान हो सकता है। तेज बारिश से चना, मटर, अलसी, सरसों समेत रबी की दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई में देरी हो सकती है।

जिले में हुई बारिश के आंकड़े

अधीक्षक भू अभिलेख विभाग प्रदीप कुमार मोगरे के अनुसार जिले में पिछले दो दिनों के दौरान लगभग 51.5 मिमी यानी 2.03 इंच वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें अनूपपुर में 33 मिमी, कोतमा में 32 मिमी, बिजुरी में 58 मिमी, जैतहरी में 44.2 मिमी, वेंकटनगर में 49.9 मिमी, पुष्पराजगढ़ में 45.4 मिमी, अमरकंटक में 114 मिमी, बेनीबारी में 34.9 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

उन्होंने बताया कि जिले की औसत सर्वाधिक वर्षा 1305.6 मिमी के अनुपात में जिले में इस वर्ष अब तक 1229 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है जो जिले की मानक औसत वर्षा आज दिनांक तक 1229 होना चाहिए के बराबर है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में 1145.01 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। फिलहाल लगातार बारिश और ठंडी वातावरण से जन जीवन प्रभावित हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769672 Articles

Share this story