शिवपुरीः आईजी सक्सेना ने की “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
शिवपुरीः आईजी सक्सेना ने की “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की समीक्षा


शिवपुरीः आईजी सक्सेना ने की “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान की समीक्षा


शिवपुरी, 22 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ज़ोन अरविंद कुमार सक्सेना ने शिवपुरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के साथ पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की।

बैठक में आईजी सक्सेना ने शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान के अंतर्गत किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों एवं कार्रवाईयों के वीडियो देखे और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है, इसलिए इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

समाज का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है, इसलिए इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर विद्यालयों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर नशामुक्ति के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जाए तथा प्रेरणादायक वीडियो और सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाए।

आईजी ने कहा कि इस अभियान में सेलिब्रिटीज़, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील कर रहे हैं। मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने पत्रकारों से अभियान के प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया।

सक्सेना ने बताया कि एबी रोड का एक बड़ा हिस्सा शिवपुरी जिले से होकर गुजरता है, जिससे अवैध नशीले पदार्थों के परिवहन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि तस्कर अब “कैरियर” के माध्यम से नशीले पदार्थों की डिलीवरी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा ऐसे संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा रही है और सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए

विशेष कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद, प्रतियोगिताएं और जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / युगल किशोर शर्मा

Share this story