उज्जैनः श्रावण मास के पहले  सोमवार को महाकाल दर्शन करने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः श्रावण मास के पहले  सोमवार को महाकाल दर्शन करने जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान


उज्जैन, 02 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन मे पहले श्रावण सोमवार को लाखो भक्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए आएंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने सामान्य दर्शन की प्रवेश व्यवस्था की जानकारी दी है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशनकुमार सिंह ने बताया कि सामान्य दर्शनार्थी त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नन्दी द्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फेसिलिटी सेन्टर.1, टनल मन्दिर परिसर,कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। साथ ही नीलकंठ प्रवेश द्वार की ओर से आने वाले श्रद्धालु मानसरोवर भवन में प्रवेश कर फेसिलिटी सेन्टर.1 एवं टनल मन्दिर परिसर, कार्तिक मण्डपम, गणेश मण्डपम से दर्शन उपरांत निर्माल्य द्वार अथवा नवीन आपातकालीन निर्गम द्वार से सीधे बाहर के लिये प्रस्थान करेंगे। श्रद्धालुओं हेतु जल अर्पण की व्यवस्था मंदिर के सभामंडप व कार्तिकेय मंडपम में जलपात्र के माध्यम से रहेगी।

शीघ्र दर्शन प्रवेश व्यवस्थाशीघ्र दर्शन प्रवेश व्यवस्था गेट नम्बर 1 एवं 5 से रहेगी। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के उपरांत निर्गम द्वार से सीधे बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।

गेट नं.1: हरसिद्धि चौराहा से बैरिकेट के रास्ते।

गेट नं.5 : विश्रामधाम सभा मण्डपम्,गणेश मण्डपम् से।

यहां रहेगी जूता स्टेण्ड व्यवस्था

त्रिवेणी संग्रहालय के बाहर,महाकाल महालोक प्लाजा के पास,विक्रम टीला के समीप,द्वार नंबर 1 पर,हरसिद्धि चौराहा के सम्मुख,मानसरोवर भवन के सम्मुख और नीलकण्ठ प्रेवश द्वार।

वाहन पार्किंग व्यवस्था

महाकालेश्वर अन्नक्षैत्र के समीप वाला रिक्त स्थान, मेघदूत वन,निलकंठ,चारधाम ,कर्कराज और कार्तिक मेला मैदान पार्किंग।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story