आईएएस विकास मिश्रा मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव पदस्थ

WhatsApp Channel Join Now
आईएएस विकास मिश्रा मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव पदस्थ


आईएएस विकास मिश्रा मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव पदस्थ


भोपाल, 11 जुलाई (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी विकास मिश्रा को की नई पदस्थपना की है। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार की रात सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आईएएस विकास मिश्रा वर्तमान में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव का दायित्व संभाल रहे थे।

इसके साथ ही राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह को अपने वर्तमान दायित्व के साथ आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story