आगरमालवाः कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः कार और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल


आगरमालवा, 30 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-552 जी पर गुरूवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबक दो अन्य घायल हो गये।

तिनोड़िया पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तनोडिया के समीप गुरुवार शाम को एक कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई तथा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, उज्जैन जिले के ग्राम जंबुरागांव निवासी देपालसिंह उम्र (50) अपने भतीजे और पोती के साथ आगरमालवा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी उज्जैन की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में आग लग गई, और बाइक सवार गंभीर घायल हो गए जिन्हें निजी वाहन की सहायता से आगरमालवा जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां देपालसिंह की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में घायल सुभाष पुत्र अर्जुन सिंह उम्र लगभग (14) वर्ष और 3 वर्षीय मासूम आराध्या पुत्री अजयसिंह का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story