अनूपपुर: यात्रियों को होली के दौरान दुर्ग–निजामुद्दीन में मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: यात्रियों को होली के दौरान दुर्ग–निजामुद्दीन में मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा


दुर्ग–निजामुद्दीन–दुर्ग के मध्य दो-दो फेरे के लिए अनूपपुर होकर गुजरेगी होली स्पेशल ट्रेन

अनूपपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग–निजामुद्दीन–दुर्ग के मध्य दो-दो फेरों के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो अनूपपुर से होकर निजामुद्दीन–दुर्ग जायेगी।

रेल मंडल द्वारा गुरुवार को जानकारी दी गई कि गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल दुर्ग से 01 एवं 02 मार्च 2026 को (02 फेरे) चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली फेस्टिवल स्पेशल निजामुद्दीन से 02 एवं 03 मार्च 2026 को (02 फेरे) चलेगी। जिसका ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है।

समय-सारणी

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–निजामुद्दीन होली स्पेशल

दुर्ग से 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर 11:20/11:25 बजे, उस्लापुर 13:20/13:30 बजे, पेंड्रारोड 14:55/14:57 बजे, अनूपपुर 15:40/15:45 बजे, शहडोल 16:20/16:22 बजे, उमरिया 17:14/17:16 बजे, कटनी मुड़वारा 19:30/19:40 बजे, दमोह 20:48/20:50 बजे, सागर 21:50/21:55 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 03:35/03:45 बजे, आगरा कैंट 07:55/08:00 बजे, मथुरा 08:55/09:00 बजे होते हुए 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल

निजामुद्दीन से 12:30 बजे रवाना होकर मथुरा 14:05/14:10 बजे, आगरा कैंट 15:10/15:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 21:25/21:30 बजे, दूसरे दिन सागर 03:35/03:40 बजे, दमोह 04:58/05:00 बजे, कटनी मुड़वारा 07:05/07:10 बजे, उमरिया 09:00/09:02 बजे, शहडोल 10:05/10:07 बजे, अनूपपुर 10:55/11:00 बजे, पेंड्रारोड 11:45/11:47 बजे, उस्लापुर 14:10/14:20 बजे, रायपुर 16:50/16:55 बजे होते हुए 18:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। जिसमे स्पेशल ट्रेन में 01 पावर कार, 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 01 एसी-II एवं 01 एसी-I सह एसी-II सहित कुल 20 कोच उपलब्ध रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story