उज्जैन में लेंसकार्ट शोरूम में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Apr 21, 2026, 22:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
उज्जैन, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को फ्रीगंज स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।
मौके पर बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं ने कम्पनी के कर्मचारियों के समक्ष कहा कि कम्पनी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक प्रतिबंध की बात कही थी,उसी का विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया और हाथ में कलेवा बांधकर भगवान दुपट्टा गले में पहनाया। कम्पनी के कर्मचारियों से कहाकि यदि कम्पनी आप लोगों पर तिलक,बिंदी,कलैवा आदि का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाती है तो सूचना दें,ताकि हम आपका साथ दे सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

