आगरमालवाः निशु आजाद की पोस्ट से भड़का हिन्दू समाज, ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः निशु आजाद की पोस्ट से भड़का हिन्दू समाज, ज्ञापन सौंपा


आगरमालवा, 10 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा में मां दुर्गा के संबंध में की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध मे निशु आजाद पर कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने को लेकर गुरुवार को हिन्दू समाज द्वारा निशु आजाद का पुतला फूँककर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा गया।

ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि संपूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही आस्था को गहरी ठेस पहुंचाने वाली घटना से देश के हिन्दू समाज मे अत्यंत रोष एवं अक्रोश व्याप्त है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र है जहां प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म एवं आस्था के पालन की स्वतंत्रता प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी धर्म उसके देवी देवताओं अथवा धार्मिक आस्थाओं के संबंध मे अपमानजनक एवं उकसाने वाली टिप्पणी किया जाना सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भावना के लिए गंभीर रुप से हानिकारक है। इसलिये निशू आजाद द्वारा मां दुर्गा की गई कथित टिप्पणी का संज्ञान लेकर निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाने तथा उचित संवैधनिक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story