जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स गठित

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स गठित


जबलपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया है।

तैंतीस सदस्यों की डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रविशंकर राय एवं नीता राठौर, जिले में पदस्थ सभी तहसीलदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष शुक्ला एवं वैजनाथ प्रजापति को शामिल किया गया है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचआई, लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक एक एवं दो के कार्यपालन यंत्री, कार्यपालन यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, एमपीआरडीसी के सहायक महाप्रबंधक, अधीक्षण यंत्री नगर निगम कमलेश श्रीवास्तव एवं उपायुक्त नगर निगम मनोज श्रीवास्तव, जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा भी टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story