जबलपुर : मानहानि मामले में उमा भारती को जवाब दाखिल करने का समय, अगली सुनवाई 1 जुलाई को

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : मानहानि मामले में उमा भारती को जवाब दाखिल करने का समय, अगली सुनवाई 1 जुलाई को


जबलपुर, 18 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दायर 23 वर्ष पुराने मानहानि प्रकरण में गुरुवार को उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जवाब प्रस्तुत करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है। मामले की अगली सुनवाई अब 1 जुलाई को निर्धारित की गई है।

प्रकरण वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित बयानों से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता दिग्विजय सिंह का आरोप है कि चुनावी सभाओं के दौरान उमा भारती ने उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने संबंधी गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान उमा भारती की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब आगामी 1 जुलाई को होने वाली सुनवाई में उनका पक्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story