हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी


जबलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जबलपुर में सत्र 2026-2028 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पदभार हस्तांतरित किया गया। बुधवार दोपहर 1:30 बजे बार हॉल में आयोजित समारोह में निवर्तमान कार्यकारिणी ने नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी।

समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक शेखर, उपाध्यक्ष नवीन दुबे और सचिव सौरभ सुंदर सहित निवर्तमान पदाधिकारी एवं चुनाव आयोग के सदस्य मंच पर मौजूद रहे। निवर्तमान सचिव निखिल तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि परंपरा और निरंतरता संस्था की मजबूती का आधार हैं। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए दो वर्षों के दौरान मिले सहयोग और विश्वास के लिए सदस्यों का आभार जताया।

समारोह में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी राकेश पांडे और उनकी टीम को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व पदाधिकारी और युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story