मैहर में तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, एक की मौत, 20 घायल

WhatsApp Channel Join Now
मैहर में तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, एक की मौत, 20 घायल


मैहर, 8 अप्रैल (हि.स.)। मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 पर ग्राम बारी मोड़ के पास साेमवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक और एक अन्य पिकअप में फंस गए। जिन्हें हाईवे पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने रेस्क्यू कर घण्टों मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को हाईवे इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया। वहां इन सभी को इलाज देने के बाद गंभीर घायल 8 लोगों को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। वहीं 12 अन्य मामूली घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अमरपाटन में जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की है। सरबका गांव के ग्रामीण जवारा विसर्जन के लिए बछरा गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने इस ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर पलट गई। हादसे में नकतरा निवासी बलवीर कोल(24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। इनमें पिकअप में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं।

अमरपाटन पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पिकअप में फंसे ड्राइवर को रेस्क्यू किया। हाईवे एम्बुलेंस 1033 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। ट्राली से घायल होने वालों में रजनीश कोल, श्यामकली, सियावती, दीपेंद्र, विद्या, उमेश, राजकुमार, दीपक, अमन, सचिन, सुनील, दुर्गा, गीता, जुग्गी कोल और सिद्धू कोल शामिल हैं। वहीं पिकअप से अभिषेक साकेत, रजनीश कोरी और प्रदीप कोल घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी अमरपाटन खगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग नवरात्रि के नौ दिन बाद आज ग्राम सरबका से जवारे विसर्जन करने ट्रैक्टर ट्राली में सवार हो कर निकले थे। तभी नेशनल हाईवे 30 में सब्जी लोड कर जा रहे पिकअप वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में 20 लोग घायल है। एक की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 8 लोग को रेफर करवाया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। नींद की झपकी लगने के हादसे का अनुमान लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story

News Hub