मंदसौर : एड्स को लेकर समाज से संकोच को दूर करना होगा : कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर : एड्स को लेकर समाज से संकोच को दूर करना होगा : कलेक्टर


मंदसौर, 1 दिसंबर (हि.स.)। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ह्लव्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लानाह्व रही। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा ह्लमाय रेड प्लेज—आओ मिलकर एक कमिटमेंट लें, एचआईवी, एड्स को दूर भगाएँह्व पर हस्ताक्षर किए। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि एचआईवी,एड्स को लेकर समाज में फैले संकोच और भ्रांतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि ह्लबीमारी को बीमारी की तरह ही लेना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता और सही जानकारी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है।

कार्यक्रम में डॉ. शशि गांधी (डीन) ने एचआईवी के चार प्रमुख कारणों, जांच प्रक्रिया, एचआईवी,एड्स एक्ट 2017 तथा जांच व परिणाम की गोपनीयता पर विस्तृत जानकारी दी।

सीएमएचओ डॉ. एस.जी. चौहान ने बताया कि इस वर्ष जिले में 117 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं तथा वर्तमान में 2158 मरीज ए.आर.टी. उपचार प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में ए.आर.टी. सेवाओं में मंदसौर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उपचार के परिणाम भी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story