14 वर्ष की बच्चियों को निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ
जबलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। किशोरियों को सर्विकल कैन्सर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए शनिवार को एचपीव्ही वैक्सीन का शुभारंभ कलेक्टरराघवेंद्र सिंह के द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग वाली बच्चियों कोटीका लगवाकर किया गया।जबलपुर जिले में कलेक्टरराघवेंद्र सिंह के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में एचपीव्हीटीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम सेठ गोविन्द दास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ विनोद गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनीता उप्पल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एस एस दाहिया, डॉ के के वर्मा, डॉ अमिता जैन, डॉ अमजद खान, डॉ वैशाली खन्ना, अरुण शाह, अतुल करकरे, विजय पाण्डेय, संदीप नामदेव, विकास श्रीवास्तव, विकास शर्मा, निशांक तिवारी सहित सभी अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थिति रहे।
कलेक्टरने शुभारंभ अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि एचपीव्ही टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के अन्तर्गत 14 बर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं यह टीका लगाया जायेगा, महिलाओं में होने वाला सर्वाइवल कैन्सर दूसरा प्रमुख कैंसर है एचपीव्ही वैक्सीन की डोज लगवाने से बचाव एवं सुरक्षा मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। इसके साथ ही कलेक्टरराघवेंद्र सिंह ने जिले की जनता से अपील की हैकि अपनी 14 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों को एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं और उनका भविष्य सुरक्षित करें।
सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि सर्वाइकल कैन्सर से बचाव की दिशा में यह अभियान बडा कदम है, इस टीके की एक डोज का बाजार मूल्य 5 हजाररुपये से अधिक का है,अब भारत शासन ने महिलाओं के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए इसे बिल्कुल निःशुल्क किया है। शनिवार से जिले में 13 स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है आगे इनकी संख्या ओर बढ़ाई जाएगी जिससे सभीलाभार्थी बच्चियों को उनके निकट ही टीका लगवाने की सुविधा मिल सके। चूंकि वर्तमान समय में आठवीं और नौवीं की वार्षिक परीक्षाएँ चल रहीं हैं इसलिए लाभार्थी बच्चियों की संख्या कम रही अपेक्षा की जाती हैं कि इस संख्या में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

