राजगढ़ः डीपी उतारते समय करंट की चपेट में आया हेल्पर, अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः डीपी उतारते समय करंट की चपेट में आया हेल्पर, अस्पताल में मौत


राजगढ़ः डीपी उतारते समय करंट की चपेट में आया हेल्पर, अस्पताल में मौत


राजगढ़, 04 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आंदलहेड़ा में बुधवार दोपहर डीपी उतारने के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बिजली कंपनी के निजी ठेकेदार के अधीन हेल्पर के रूप में काम करता था।

पुलिस के अनुसार ग्राम आंदलहेड़ा निवासी जगदीशप्रसाद (42) पुत्र रोडजी कुशवाह गांव में डीपी उतारने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया जगदीशप्रसाद बिजली कंपनी के ठेकेदार के यहां हेल्पर के रूप में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटे हैं। अचानक हुए हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शव को अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772151 Articles

Share this story