उज्जैनः घण्टाघर चौक और तोपखाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल से दिखाई ताकत

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः घण्टाघर चौक और तोपखाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल से दिखाई ताकत


उज्जैन, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बारिश में भीगते हुए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लेग मार्च में एएसपी से लेकर सभी सीएसपी,थानेदार और थानों के बल के साथ पुलिस लाइन का बल भी शामिल था। लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रजमान, होली और रंगपंचमी पर्व के दौरान शहर में सुरक्षा, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों से शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला। इसमें पुलिस अधिकारी और आरक्षक, बलवा डे्रस के साथ नजर आए। फ्लैग मार्च शहर के घण्टाघर चौक और तोपखाना क्षेत्र में निकाला गया। सुबह-सुबह दोनों स्थानों पर भारी पुलिस बल देखकर लोग हैरत में पड़ गए। फ्लैग मार्च शुरू होते ही बारिश भी शुरू हो गई। जिसके कारण पुलिस बल भीगते हुए फ्लैग मार्च के अंतिम बिंदु तक पहुंचा।

घण्टाघर चौक पर हुआ एकत्रिकरणप्रात: 8.30 बजे घण्टाघर चौक पर एकत्रिकरण के बाद सीएसपी दीपिका शींदे ने बल को संबोधित किया। इसके बाद फ्लैग मार्च की शुरुआत की गई, जो तीन बत्ती चौराहा, माधवनगर रेलवे स्टेशन रोड़, लोटी चौराहा होते हुए नीलगंगा और हरिफाटक रोड़ तक पहुंचा। इस फ्लैग मार्च में माधवनगर, नीलगंगा, देवासगेट, नानाखेड़ा, नागझिरी थाने और पुलिस लाइन का बल शामिल हुआ। पुलिस द्वारा ड्रोन और कैमरों के माध्यम से पूरे फ्लेग मार्च की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जा सके।

तोपखाना में भी हुआ व्यवस्थागत संबोधनइसी प्रकार दूसरा फ्लैग मार्च तोपखाना से शुरू हुआ। यहां पर एकत्रिकरण के बाद एएसपी आलोक शर्मा ने पुलिस बल को संबोधित किया। यहां से फ्लेग मार्च उपकेश्वर चौराहा, कसाईवाड़ा, गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग चौराहा, केडी गेट और पीपलीनाका से होते हुए जूना सोमवारिया पहुंचा। इसमें महाकाल, कोतवाली, जीवाजीगंज और खाराकुआं थाना क्षेत्र का पुलिस बल शामिल था।

लगातार होगी पेट्रोलिंग और चेकिंगशांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में पुलिस का भय बनाए रखनें उद्देश्य से निकाले गए इस फ्लैग मार्च में प्रभारी डीएसपी लाइन भारतसिंह यादव और सीएसपी जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति नेतृत्व करते रहे। इसमें भी सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और लैग मार्च की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके और शहर में शांति

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story