मंदसौर: लगातार हो रही बारिश और ओलवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को प्रशासन के सर्वे पर भरोसा नहीं

WhatsApp Channel Join Now


कांग्रेस नेताओं ने की बिना सर्वे मुआवजे की मांग

मंदसौर 19 मार्च (हि.स.)। जिले में शनिवार शाम को जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिले के कई इलाकों में तेज बारिश साथ ओलावृष्टि हुई। नगरी कचनारा में करीब 30 मिनट जमकर ओलावृष्टि हुई नगर की सड़कें और खेतों में सफेद चादर सी बिछ गई ऐसा लग रहा था कि सडके मंदसौर की नहीं कश्मीर की हो।

बेमौसम बरसात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों में बड़ा नुकसान किया है। प्रकृति की मार ने फसलों को चौपट कर दिया। किसानों के अनुसार जिले में अफीम सहित गेंहू चना, मेथी, मसूर, धनिया जैसी फसलों में नुकसान हुआ है वही इसबगोल की फसल सौ फीसदी बर्बाद हो गई। असामयिक बारिश ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। किसानों के साथ कांग्रेस नेताओं ने बिना सर्वे मुआवजे की मांग की है। ओलावृष्टि के बाद रविवार की दोपहर में अधिकारी एसडीएम शिवलाल शाक्य, तहसीलदार रश्मि खेत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सर्वे शुरू कर दिया गया है, जल्दी नुकसानी का आकलन भी सामने आ जाएगा। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं नेवी खेतों में पहुंचकर नुकसानी का जायजा लिया।

कांग्रेस नेता युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा भी प्रभावित खेतों में पहंचे और कहा कि बिना सर्वे मुआवजा दिया जाए। जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने भी सरकार से जल्द बिना सर्वे कर मुआवजे की बात कहीं और कहा कि अब किसी सर्वे की जरूरत ही नहीं है नुकसान सामने दिख रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि मनजीतसिंह मनी ने कहा कि नुकसान बहुत अधिक है कहीं कहीं पर तो 100 प्रतिशत फसलों का नुकसान है जल्द सरकार मुआवजा दें। वहीं भाजपा नेता भानु सिसोदिया भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगरी, कचनारा में ओलावृष्टि वाले स्थानों पर पहुंचे और खेतों मुआयना किया और कहा कि नुकसान दिख रहा है संकट की इस घडी में हम और सरकार किसानों के साथा है और सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर दलौदा भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा भी मौजूद रहे।

टीमें रविवार सुबह से सर्वे कार्य में लगी है। प्रत्येक टीम किसानों के साथ एक - एक खेत में जाकर सर्वे कार्य कर रही है। रविवार को शाम तक सर्वे रिपोर्ट आ जायेगी जिसे शासन को भेजा जायेगा।

- शिवलाल शाक्य, एसडीएम, मंदसौर

हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया

Share this story