हर घर तिरंगा अभियान : जीआरपी जवानों ने रेलवे स्टेशन पर निकाला तिरंगा मार्च

WhatsApp Channel Join Now
हर घर तिरंगा अभियान : जीआरपी जवानों ने रेलवे स्टेशन पर निकाला तिरंगा मार्च


जबलपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जीआरपी जबलपुर थाना के अधिकारी-कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा मार्च निकाला। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जीआरपी स्टाफ ने प्लेटफार्म और मुसाफिरखाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर यात्रियों और आमजन को अभियान के प्रति जागरूक किया।

तिरंगा मार्च में रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के साथ टीटीई, कुली, वेंडर और ऑटो चालकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान जीआरपी अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपने घरों और आसपास के स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक लगाने की अपील की।

जीआरपी स्टाफ ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और तिरंगे के प्रति राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संदेश दिया। मार्च के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे से सराबोर नजर आया। जीआरपी ने यात्रियों और रेलवे से जुड़े कर्मचारियों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story