ग्वालियरः आज हब फॉर एम्पावरमेट ऑफ वूमेन सेमिनार का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः आज हब फॉर एम्पावरमेट ऑफ वूमेन सेमिनार का आयोजन


ग्वालियर, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति की उपयोजना सामर्थ्य के तहत आज बुधवार को हब फॉर एम्पावरमेट ऑफ वूमेन सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी मधु सोलापुरकर ने बताया कि होटल रमाया में आयोजित इस कार्यक्रम में परामार्श अभियान, जेंडर संवेदीकरण, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं घरेलु हिंसा की रोकथाम विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे। सेमीनार का शुभारंभ प्रात: 11 बजे होगा, जिसमें महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सीमा शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर, बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन सोमेश मंहत एवं डॉ. रश्मि मिश्रा महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार रखेंगीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story