ग्वालियरः राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण के संबंध में कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ग्वालियर, 17 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 व 22 जून को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगीं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव, एडीएम सीबी प्रसाद, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित राजस्व, पुलिस, नगर निगम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 21 व 22 जून को ग्वालियर के अल्प प्रवास के दौरान अधिकारियों को जो भी जवाबदेही सौंपी गई है वे सभी अधिकारी समय-सीमा में अपनी जवाबदारी का निर्वहन करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

