अनूपपुर: ,गुरु अर्जुन देव का बलिदान दिवस पर किया गया पुण्य स्मरण

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: ,गुरु अर्जुन देव का बलिदान दिवस पर किया गया पुण्य स्मरण


अनूपपुर 30 मई (हि.स.)। गुरु नानक गुरुद्वारा साहिब अमरकंटक में शुक्रवार को सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान दिवस मनाया गया। संगत ने एकत्रित होकर गुरु साहिब के योगदान को याद किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर के सामने सभी भक्त श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर याद किया गया।

उल्‍लेखनीय है कि गुरु अर्जुन देव जी ने सिख धर्म को नई दिशा दी है। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रचना की। इसमें सिख गुरुओं के साथ विभिन्न संतों और भक्तों की रचनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की नींव रखी। 1606 में मुगल सम्राट जहांगीर के आदेश पर उन्हें यातनाएं दी गईं। गुरु साहिब ने धर्म के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story