रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल हिनौती गौधाम में करेंगे दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल हिनौती गौधाम में करेंगे दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन


रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल हिनौती गौधाम में करेंगे दो निर्माण कार्यों का भूमिपूजन


भोपाल, 06 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गंगेव विकासखण्ड में 25 हजार गौवंश को आश्रय देने के लिए हिनौती गौधाम का निर्माण किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज शनिवार को हिनौती गौधाम में दो गौशाला शेड निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल दो नवनिर्मित गौशालाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विधायक नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कलेक्टर प्रतिभा पाल, जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ धीरेन्द्र सिंह बघेल भी शामिल होंगे। समारोह दोपहर 3 बजे आरंभ होगा।

उप मुख्यमंत्री आज होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज रीवा में होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे होमागर्ड परेड मैदा पहुंचकर परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद होमगार्ड जवानों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री समारोह में होमगार्ड स्थापना दिवस संदेश का वाचन करेंगे तथा मेधावी विद्यार्थियों एवं होमगार्ड जवानों को पुरस्कृत करें। उप मुख्यमंत्री होमगार्ड परिसर में निर्मित नवीन सैनिक बैरक का लोकार्पण भी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story