अनूपपुर: जमुना कॉलरी में घर के आंगन की जमीन धंसी, 5-6 फीट गोलाई का गड्ढा बना

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: जमुना कॉलरी में घर के आंगन की जमीन धंसी, 5-6 फीट गोलाई का गड्ढा बना


अनूपपुर: जमुना कॉलरी में घर के आंगन की जमीन धंसी, 5-6 फीट गोलाई का गड्ढा बना


अनूपपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पसान नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में गुरुवार सुबह एक घर के आंगन में अचानक जमीन धंस गई। रानी प्रजापति के घर में दीवार के पास करीब 5-6 फीट गोलाई में गहरा गड्ढा बन गया। इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। गड्ढे में नीचे की जमीन भी दिखाई नहीं दे रही है। घटना में किसी को चोट नहीं आई।

सोनू लोधी ने घटना की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष और एसईसीएल अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया और मिट्टी भराने का आश्वासन दिया।

घटना की जानकारी एसईसीएल जमुना कॉलरी के महाप्रबंधक प्रभाकर त्रिपाठी और संचालन महाप्रबंधक अजय कुमार को भी दी गई। दोनों अधिकारियों ने प्रभावित जगह को सुरक्षित करने और गड्ढे में मिट्टी भरने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके पर जमीन धंसने के कारणों की जांच कराने और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा की मांग की है। जमुना कॉलरी क्षेत्र में भूमिगत खदानों के आसपास कई परिवार रहते हैं।

पूर्व में मलगा गांव में भी धंसी थी 25-30 फीट जमीन

ज्ञात हो कि इससे पूर्व कोतमा के आमाडांड खदान क्षेत्र के मलगा गांव में भी जमीन धंसने की घटना हुई थी। वहां करीब 25-30 फीट जमीन नीचे खिसक गई थी। सूचना मिलने पर खान प्रबंधक ने आसपास के क्षेत्र की जांच कराने और मिट्टी समतल करने का आश्वासन दिया था। घटना के बाद तत्कालीन कलेक्टर हर्षल पंचोली और कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने खदान प्रबंधकों को प्रभावित स्थल पर सुरक्षा के व्यवस्था के निर्देश दिए थे।

पसान नगर पालिका अध्यक्ष रामअवध सिंह ने बताया कि यह डिप्लेरिंग क्षेत्र नहीं है, लेकिन आसपास खदानें हैं। हल्की मिट्टी और आसपास के इलाकों से अंदर पहुंची नमी के कारण जमीन धंसी है। मिट्टी करीब 20-25 फीट नीचे खिसकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story