अनूपपुर: रेडक्रास का उद्देश्य केवल संगठन नहीं बल्कि मानवता की सेवा है- प्रांत सभापति एस.एस.कुमरे

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: रेडक्रास का उद्देश्य केवल संगठन नहीं बल्कि मानवता की सेवा है- प्रांत सभापति एस.एस.कुमरे


अनूपपुर: रेडक्रास का उद्देश्य केवल संगठन नहीं बल्कि मानवता की सेवा है- प्रांत सभापति एस.एस.कुमरे


अनूपपुर, 07 मार्च (हि.स.)। रेडक्रास सोसाइटी मानवता की सेवा के लिए समर्पित एक विश्वसनीय संस्था है। रेडक्रास का उद्देश्य केवल संगठन नहीं बल्कि मानवता की सेवा है।

यह बात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में शनिवार को आयोजित भारतीय रेडक्रास सोसाइटी, जिला शाखा अनूपपुर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में रेडक्रास सोसाइटी मध्य प्रदेश के चेयरमैन डॉ. एस. एस. कुमरे (सेवानिवृत्त आईएएस) ने कही। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। मानवीय कार्यों, आपदा के समय सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं समाज सेवा में इसकी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाते हुए दायित्वों कर शपथ दिलाई।

सभापति डॉ. आर. पी. सोनी ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था है और इसके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होने रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमे अनूपपुर को रक्त के लिए आत्मनिर्भर बनाना होगा जिससे रक्त के लिए अन्य जिलों पर निर्भर न रहना पडे। सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में रेडक्रास द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि रेडक्रास सोसाइटी सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। स्वागत करते हुए रेडक्रास सोसाइटी के युवा जिला प्रतिनिधि कमलाकर गौतम ने कहा कि “रेडक्रास का ध्येय मानवता की सेवा है, बिना किसी भेदभाव के। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडक्रास सोसाइटी मध्यप्रदेश के प्रांत सभापति (पूर्व कलेक्टर) डॉ. श्याम सिंह कुमरे, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक राजेंद्र तिवारी तथा जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते एवं अध्यक्षता अपर कलेक्टर दिलीप पांडे ने की। कार्यक्रम में प्रांत सभापति की गरिमामयी उपस्थिति में नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

डॉ. आर.पी.सोनी (सभापति), डॉ. जनक सारीवान (उप सभापति), डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी (सचिव),अशोक शर्मा (कोषाध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिवेंद्र कुमार द्विवेदी, हरिनारायण खेड़िया, राज किशोर तिवारी, राजेश गौतम, संदीप गौतम, श्याम नारायण राठौर, रामप्रकाश द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह सेंगर, सतेंद्र पाटकर, ललित नारायण मिश्रा एवं डॉ. पुष्पेंद्र नामदेव ने समाज सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

अपर कलेक्टर दिलीप पांडे ने रेडक्रास सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रास समाज में संवेदनशीलता, सेवा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है तथा जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

डॉ. जनक सारीवान ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story